देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना के बढते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने बडा कदम उठाया है। जिन जनपदों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 500 से अधिक है, उन जनपदों में रात का कर्फ्य लगा दिया गया है। मथुरा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या कई दिन से लगातार 500 से उपर बनी हुई है। फिलहाल यह नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लगाया गया है।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। शनिवार रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया गया है। जिले में नाइट कर्फ्यू का समय रात्रि 9 से प्रातः 6 बजे तक रहेगा। इस कफ्र्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं दवाएं दूध, फल सब्जी, रसोई गैस की अपूर्ति में छूट दी गई है। नाइट कफ्र्यू का यह आदेश अग्रिम आदेश आने तक जारी रहेगा।
डीएम नवनीत सिंह चहल ने हाल ही में जारी किए आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि नाइट कफ्र्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं वह प्रभावित नहीं होंगी। उनकी आपूर्ति के लिए छूट रहेगी। सभी स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवायें, आवश्यक वस्तुयें यथा दृ दवायें, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस आदि की आपूर्ति पूर्व की भाँति चलती रहेगी।
इसके अलावा सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी , डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के ड्यूटी सम्बन्धी आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा तथा उनका परिचय पत्र पास की भांति मान्य होगा। रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैण्ड पर आने-जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर यह लागू नहीं होगा। फ्लाइट की टिकट यात्रा दिनांक को पास की भांति मान्य होगा तथा यात्रियों के लिए टिकट को अनिवार्य रूप से रखना होगा।
सफाई एवं स्वच्छता सिनेटाइजेशन, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्धत प्रदला, रेलवे, रोडवेज, बीना इत्यादि सेवाओं से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी इयूटी सम्बन्धी आवागमन हेतु इस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। इसका परिचय-पत्र पास की भांति मान्य होगा।
बांकेबिहारी के दर्शन को कराना होगा रजिस्ट्रेशन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीष कुमार ने रविवार को कोरेना संक्रमण को फैलने से रोकने और श्रद्धालुओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए देशभर से आने श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ऑन लाइन रजिस्टे्रेशन करना होगा। रजिस्टे्रेशन के पश्चात मंदिर में तभी प्रवेश मिलेगा जब श्रद्धालु निवास प्रमाणपत्र या आधार कार्ड मंदिर के द्वार पर दिखाएंगे।
मंदिर के प्रबंधक प्रशासन ने बताया कि एक बार में पांच श्रद्धालु ही मंदिर में प्रवेश कर कसेंगे। सुबह और शाम में करीब 2000 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा