देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उसके संकल्प पत्र पर अमल शुरू हो गया है। किसानों के कर्ज पर भले ही अभी तक कोई फैसला न हुआ हो, मगर मंगलवार को एंटी रोमियो स्क्वाड बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यूपी पुलिस ने लखनऊ जोन के 11 जिलों में छेडखानी को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाने को कहा है।
लखनऊ जोन के आईजी सतीश गणेश ने कहा, छेडखानी और महिलाओं-लडकियों पर भद्दे कमेंट करने वालों को रोकने के लिए, पुलिस थाना स्तर पर एंटी रोमियो दल बनाए जाएंगे। यह स्क्वाड गुंडा एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई करेगा। आईजी के आदेश में कहा गया है कि गो-हत्या और जानवरों की तस्करी पकडने की कोशिश होनी चाहिए और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर बीजेपी यूपी में चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो वह एंटी रोमियो स्क्वाड बनाएगी जो स्कूल कॉलेजों आदि में पढने वाली युवतियों की सुरक्षा करेगा। आईजी ने कहा है कि जिन मामलों में जांच पूरी हो चुकी है, आखिरी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की जानी चाहिए और गंभीर अपराधों की समीक्षा होनी चाहिए ताकि अपराधियों को जेल भेजा जा सके।
आईजी ने पुलिस को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण, इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध मामलों का फॉलो-अप, भूमि माफिया की गतिविधियों की जांच और अवैध शराब पर लगाम लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई