देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पंचकूला। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के डेरा चीफ राम रहीम को रेप का दोषी करार देने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। हरियाण और पंजाब में भडक़ी हिंसा के बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, हिंस की आग अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक जा पहुंची है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में प्रदर्शनकारियों ने बस को आग लगाई गई। दिल्ली में भी तीन जगह से हिंसक प्रदर्शन की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचकूला में भडक़ी हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं, 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। पंचकूला में करीब दो घंटे से हिंसा हो रही है। शहर में 100 ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने आपात बैठक बुलाई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को स्थिति की जानकारी दी है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शांति भंग करने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद समर्थकों ने मीडियाकर्मियों पर भी हमले किए हैं। इस बीच राम रहीम के फैसले के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में हिंसा फैलने के बाद सेना की 6 टुकडिय़ां तैनात की गई है। सिरसा में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान भी सिरसा पहुंच गए हैं।
खबरों के मुताबिक, कोर्ट परिसर के बाद डेरा अनुयायियों ने 3 न्यूज चैनलों की ओबी वैन तोड़ दी है। कुछ ओबी वैन में आग लगा दी गई है।
फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाडिय़ों में आगजनी की गई है। पंजाब के दो रेलवे स्टेशनों में आग लगाने की खबरें आ रही हैं। इसके अलावा, शिमला हाइवे पर भी कारों को रोककर तोडफ़ोड़ की गई है। पंजाब और हरियाणा में कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। सरकारी भवनों में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है। बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में कर्फ्यू की खबरें आ रही हैं। प्रदर्शकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। उग्र प्रदर्शनकारियों के पथराव के कारण पुलिस को करीब एक किलोमीटर तक पीछे भागना पड़ा। पंचकूला कोर्ट के बाहर चारों तरफ हिंसा हो रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक