BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की खबरों से होता है दुख

मथुरा। जब इस तरह की खबरें आ रही हैं कि सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ लोग गलत व्यवहार कर रहे हैं, ऐसे समय में शहर में ऐसे व्यक्ति का मिलना जो दिन रात उन लोगों की मदद में जुटा है जो सबकी मदद में जुटे हैं। ये जनाब हैं पवन चतुर्वेदी, इनका मानना है कि देश भक्ति के अपने रंग होते हैं। संकटकाल में ये रंग कुछ ज्यादा ही चटक होकर खिल उठते हैं। कोई जरूरतमंदों को रोटी खिलाने में जुटा है तो कई दान दे रहा है। अपनी समार्थ से सब मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पवन चतुर्वेदी छात्र जीवन में छात्र राजनीति से जुडे रहे। फिर राजनीतिक जीवन शुरू किया, इसके बाद भी समाजसेवा का जज्बा बना रहा। मौका मिलते ही लोगों की मदद को आगे आते रहे। कोरोना महामारी के खिलाफ लडी जा रही इस जंग जहां लोग समाजसेवा के जज्बे को सार्वजनिक करने के लिए तरह तरह के माध्यम अपना रहे हैं, ऐसे में पवन चतुर्वेदी चुपचाप अपने काम को अंजाम देने में लगे हैं। ये सुबह से देर रात तक उन लोगों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करते रहते हैं जो सब का जीवन बनाचे की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कभी पुलिसवालों के लिए घर से चाय बनवाकर लाते हैं तो कभी सफाईकर्मचारियों के लिए खाने पीने का सामान जुटाते हैं। सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलती है तो मास्क का वितरण करने के लिए निकल पडते हैं। इस बीच तरह तरह के उपक्रम कर पवन चतुर्वेदी सफाईकर्मी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक का हौंसला बढाने का प्रयास भी करते हैं। होलीगेट, चैबिया पाडा, भैंस बहोरा, जंक्शन रोड, भरतपुर गेट, घीया मंडी कहीं भी ये आपको अचानक नजर आ सकते हैं। अब तो अपनी ड्यूटी पर तैनात लोग पवन चतुर्वेदी को इस दौरान पहचानने भी लगे हैं। किसी को चाय की तलब लगी हो या किसी जरूतमंद की मदद करानी होतो पवन चतुर्वेदी को बेझिक बताते हैं। पवन चतुर्वेदी ने बताया कि
इस जंग को जीतना  है तो उन लोगों का हौंसल बनाये रखना होगा जिनके कंधों पर बडी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहाकि जब चिकित्सकों या सुरक्षाकर्मियों के साथ दुव्र्यवहार की खबरें मिलती हैं तो बडा दुख होता है। संकट कितना भी बडा हो हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More