BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज दिल्ली में NDA की महाबैठक, 32 दलों के नेता होंगे शामिल

आज दिल्ली में NDA की महाबैठक, 32 दलों के नेता होंगे शामिलनई दिल्ली । बीजेपी अब राष्ट्रपति चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी राष्ट्रपति चुनावों की तैयारियां कर रहे हैं। अमित शाह ने आज दिल्ली में एनडीए के 32 दलों की महाबैठक बुलाई है। इस महाबैठक के लिए अमित शाह ने खुद सभी दलों को न्योता भेजा है। शिवसेना को भी अमित शाह ने न्योता भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना से उद्धव ठाकरे बैठक में हिस्सा लेने आ रहे हैं। साथ ही अमित शाह ने कश्मीर से लेकर केरल और गोवा से लेकर नागालैंड तक सभी सहयोगी 32 दलों को बैठक के लिए न्योता भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी के सहयोगी दलों में टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही कई केंद्रीय मंत्री भी बैठक में उपस्थित होंगे। बैठक का नेतृत्व पीएम मोदी करेंगे। पीएम मोदी के निर्णयक नेतृत्व में आमराय के मसलों पर सबका साथ सबका विकास की थीम के साथ ये बैठक शुरू होगी। इस बैठक का उद्देश्य एनडीए का विस्तार और उसे मजबूती देना है। इसके साथ ही 2019 में होने वाले आम चुनाव को लेकर दलों को संदेश देना है।

बैठक में जुलाई महीने में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। ज्ञातव्य है कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद एनडीए के शीर्ष नेताओं की यह दूसरी बैठक है। बैठक शाम को होगी और बैठक के बाद डिनर का आयोजन भी किया गया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More