BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

NCP के अध्यक्ष शरद पवार कोरोना नेगेटिव निकले, चार दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में गए

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार कोविड-19 जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। उनके एक सहयोगी ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। 79 वर्षीय एनसीपी नेता ने अपने सुरक्षाकर्मियों और कुछ सहयोगियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पिछले सप्ताह ब्रीच कैंडी अस्पताल में जांच कराई थी।
उनके सहयोगी ने नाम उजागर नहीं करने का अनुरोध करते हुए आईएएनएस को बताया कि हालांकि, पवार उनमें से किसी के संपर्क में नहीं आए थे लेकिन एहतियात के तौर पर वह कम से कम चार दिनों के लिए सेल्फ-आइसोलेशन में चले गए हैं।
यह स्पष्ट नहीं है कि पवार परिवार के किसी अन्य सदस्य या अन्य एनसीपी नेता और सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी के नेता, जो एक-दूसरे के नियमित संपर्क में हैं, उन्होंने कोरोना जांच कराया है या नहीं। अब तक, अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर-राणा और उनके पति रवि राणा के अलावा राज्य के लगभग आधा दर्जन मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More