BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नगर निगम के अधिकारी बाजारों में घूम-घूम कर जनता से अपील करेंः डीएम

मथुरा।  जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में कोविड-19 के संबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के केस निकल रहे हैं, उन क्षेत्रों में अधिक टीम लगाकर घर-घर सर्वे कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्र एवं उनके समीपवर्ती इलाकों में दो बार छिड़काव कर दूसरे दिन 10 बजे तक इन्सीडेन्ट कमाण्ड सेन्टर में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।


श्री मिश्र ने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों की कार्यवाही में लापरवाही न बरती जाये और संबंधित थाना इंचार्ज एवं चैकी प्रभारी की मदद लेकर क्षेत्र को शील्ड किराया जाये। उन्हांेने कहा कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में यदि कोई समस्या आ रही है, तो सर्वप्रथम संबंधित उप मजिस्टेªट एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को अवगत कराया जाये, जिसके बाद अधोहस्ताक्षरी को।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि यदि कोई पुलिस कर्मी इस कार्य में लापरवाही बरतता है, तो अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में लाकर उनके विरूद्ध उचित कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। डाॅ.ग्रोवर ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह आम जनता से दो गज की दूरी, मास्क है बहुत जरूरी का अनुरोध करेंगे। इसी प्रकार से नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से लाउड स्पीकर लगाकर इसका प्रचार-प्रसार आॅडियो के माध्यम से किया जायेगा।


डीएम ने निर्देश दिये कि जो दुकानदार या ग्राहक मास्क नहीं लगा रहे हैं, या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, ऐसे लोगों के विरूद्ध अनुरोध करते हुए कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान पर पांच से ज्यादा लोग इकठ्ठे हुए, तो संबंधित दुकानदार एवं ग्राहक का चालान किया जाये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजीव यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More