BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नगर निगम ने विदेशी महिला की यमुना किनारे बनी झौंपडी तोडी

मथुरा। महिला उप निरीक्षक की तहरीर पर केलीफोर्नियां निवासी महिला सहित तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विदेशी महिला से मामला जुडा होने के कारण देर रात तक अधिकारी रिपोर्ट दर्ज की जाये अथवा नहीं इस पर माथा पच्ची करते रहे। दूसरी ओर महिला दरोगा रिपोर्ट दर्ज कराने पर अडी रही। देर रात चार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया।


  शुक्रवार को वृंदावन में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। टीम यमुना किनारे विहार घाट से चीर घाट तक अस्थाई निर्माणों को हटा रही थी। इसी दौरान पुलिस बल के साथ पहुंची टीम चीर घाट पर अस्थाई तौर पर बनायी गई एक कुटिया को हटाने लगी।

एक विदेशी महिला ने कुटिया को हटाये जाने का विरोध किया और अपनी बुलेट मोटरसाइकिल को आगे अडा दिया। महिला उप निरीक्षक ऋतु सिंह ने विदेशी महिला को ऐसा करने से रोका। इसके बाद विदेशी महिला दरोगा से उलझ गई और हाथापाई कर दी।

मौके पर मौजूद पुलिस बल ने विदेशी महिला अमेरिका के कैलीफोर्निया की मूल निवासी रेवेका उर्फ राधा दासी को हिरासत में ले लिया। पूरे घटनाक्रम से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। सीओ वृंदावन ने मामले की पडताल की। हिरासत में ली गई महिला को पुलिस वृंदावन कोतवाली ले कर आई गयी। विदेशी महिला से जुडा मामला होने की वजह से एलआईयू  भी थाना वृंदावन कोतवाली पहुंच गई। माथापच्ची के बाद विदेशी महिला सहित तीन को नामजद करते हुए कुल चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

नगर निगम और पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था। महिला बीच में आ गई थी। मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यूएसए की महिला है और पिछले पांच साल से मथुरा में रह रही थी। नगर निगम की टीम द्वारा बताया गया कि वह अवैध कब्जा हटाने गई थी। गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More