BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MUMBAI LIVE : ईडी आफिस जाएंगे शरद पवार, राहुल गांधी बचाव में उतरे

मुंबई। मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar )के प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर जाने के तय कार्यक्रम के मद्देनजर बलार्ड पियर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर और दक्षिण मुंबई के दूसरे क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। हालांकि, ईडी ने मामले में शरद पवार या किसी अन्य को अब तक तलब नहीं किया है।

LIVE अपडेट...
-शरद पवार के पक्ष में राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा निशाना बनाए जाना गलत है।महाराष्ट्र में चुनाव से एक महीना पहले इस तरह की कार्रवाई राजनीतिक अवसरवाद की पुनरावृत्ति है।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार रात बताया कि संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए कार्यालय के बाहर धारा 144 लगाई गई। शरद पवार ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे ईडी के दफ्तर के सामने नहीं जुटें। हालांकि उनके पोते रोहित पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पेश होने के दिन मुंबई में जुटने की अपील की है जिससे शुक्रवार को शरद पवार की पेश के दौरान हंगामे के आसार हैं। इसलिए बलार्ड एस्टेट के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सात थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू रहेगी। पुलिस ने ट्वीट किया कि कृपया ध्यान में रखें कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। 1. कोलाबा थाना, 2. कफे परेड थाना, 3. मरीन ड्राइव थाना, 4. आजाद मैदान थाना, 5. डोंगरी थाना, 6. जेजे मार्ग थान, 7. एमआरए थाना।

यहां जानें क्या है मामला...
ईडी का मामला मुंबई पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है जिसमें बैंक के निदेशकों, राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सहकारी बैंक के 70 पूर्व पदाधिकारियों के नाम हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार का नाम ईडी की शिकायत में पुलिस एफआईआर के आधार पर शामिल किया गया है। यह मामला इस समय दर्ज किया गया, जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में एक चरण में 21 अक्टूबर को विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मतदान होगा।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More