देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। शनिवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक का आयोजन अटला चुंगी स्थित देवी पंडा की धर्मशाला पर किया गया। बैठक में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के छाता विधान सभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव दिक्षित की याद में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन हुआ। कुछ दिनों पहले सड़क दुर्घटना में दीक्षित की मृत्यु हो गई थी।
बैठक की अध्यक्षता मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा ने की उन्होंने कहा राजीव दीक्षित समाजवादी पार्टी के बेहद क्रांतिकारी सौम्य स्वभाव के और पार्टी के प्रति बहुत निष्ठावान व्यक्ति होने के साथ शिक्षाविद भी थे सपा नेता को मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की।
समाजवादी पार्टी लगातार महंगाई भ्रष्टाचार अधिकारियों की निरंकुशता गरीबों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार का विरोध करने का काम कर रही है उनकी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर एवं श्री अनीश राजा जी के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड पूरे प्रदेश में साइकिल रैली आयोजन आगामी पांच अगस्त को स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर कर रही है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव सैयद शाहिद अल्वी, विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण ठाकुर, पवन शर्मा, आबाद खान अब्बास, इमरान अब्बास, ईशान अली, शादाब खान, सोनू, अनवर खान, सलीम, मंसूरी ठाकुर, अंगद सिंह, परीक्षित चौहान, अर्जुन सिंह, हितम सिंह, मनोज चौधरी, सचिन चौधरी, अजीम खान, सिद्धकी इस्माइल खान, पंडित यश गौतम, रमजान खान, जगदीश सैनी, नरेश कुमार, मदन मुरारी, माधव सिंह, थान सिंह, प्रकाश, अनु भाई, आशीष, विनय ठाकुर, अनिल सिंह छोकर, विकास ठाकुर, धर्म गोस्वामी, प्रेम ठाकुर, भुललू कुरैशी, अंकित बांसने, अजीम खान, सिद्दीकी, रमजान, महेश पाल, जाकिर, चरण सिंह, साबिर अली खान, इमरान अब्बास, दिनेश सागर, रवि सागर, सत्य प्रकाश सागर, धर्मू गोस्वामी, कुलदीप सिंगल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह