BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुक्तसर में मोदी ने कहा, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक, हमने दी ऐतिहासिक MSP

मुक्तसर में मोदी ने कहा, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक, हमने दी ऐतिहासिक MSPचंडीगढ़। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार अब सीधे आम लोगों से जुड़ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के मुक्तसर में एक बड़ी किसान रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत पंजाबी भाषा में की। मुक्तसर में कृषि कल्याण रैली से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में किसानों ने जिस पार्टी पर सबसे ज़्यादा भरोसा किया उस पार्टी ने इस भरोसे का सम्मान नहीं किया। उन्होंने हमलों को और तीखा करते हुए कहा कि किसानों से सिर्फ वादे किए गए और उस पार्टी ने सिर्फ एक परिवार की भलाई के लिए काम किया।

अपनी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जब से इस सरकार ने एमएसपी बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला किया तब से किसानों को राहत मिली है और उनकी एक बड़ी चिंता समाप्त हो गई है। अब किसनों को अपने उत्पाद पर ज़्यादा भरोसा है।

कांग्रेस पर किसानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाने के अलावा पीएम मोदी ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की और कहा कि इससे प्रदूषण फैलता है। उन्होंने भरोस दिलाया कि पराली जलाने की समस्या पर केन्द्र गंभीरतापूर्वक काम कर रहा है।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसान की फसल बर्बाद से बचाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना चला रही है। इसी तरह देश भर में नए गोदाम बनाए जा रहे हैं, फूड पार्क बनाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार पूरी सप्लाई चेन को सुधार में लगी है और कोशिश है कि फसल की बर्बादी रुके।

अपनी सरकार की यूरिया नीति का बखान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाना था जब यूरिया के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ती थी, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। आज किसानों को 100त्न नीम कोटिंग यूरिया पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More