BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सांसद दीया ने हिमाचल में किया रैली को संबोधित कहा - फिर से बनेगी भाजपा की सरकार

जयपुर/शिमला। सांसद दीया कुमारी ने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा नाहन में डॉ राजीव बिंदल के समर्थन में आयोजित विशाल संकल्प रैली को संबोधित किया। सांसद दीया ने कहां की उपस्थित विशाल जनसमूह को देखकर यह आभास हो गया है कि हिमाचल में एकबार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नाहन ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। रेली को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी संबोधित किया।


गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में सुना शबद कीर्तन -

हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा मे चुनावी बागडोर संभालने पहुंची सांसद दीया कुमारी ने सिक्ख धर्म गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर दशमेश स्थान नाहन गुरुद्वारे में शबद कीर्तन सुना साथ में विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल उपस्थित थे इस गुरुद्वारे में सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने साडे 4 वर्ष बिताए।


प्रचार प्रसार बैठक में लिया भाग -

हिमाचल प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार- प्रसार के लिए नाहन मे आयोजित बैठक मे सम्मिलित होकर जिले की पांचो विधानसभाओ नाहन, पौंटा-साहिब, शिलाई , रेणुकाजी एवं पछाड़ की स्तिथि पर चर्चा कर चुनावो के लिए विशेष रणनीति तैयार की।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More