देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreभोपाल। कांग्रेस के अनुभवी नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हाल ही एक विवादित बयान देकर खुद और पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। अभी यह विवाद पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है कि दिग्विजय एक और गलत वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने दावा किया है कि दिग्विजय मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं।
संघार ने इस संबंध में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि कमलनाथ सरकार को पार्टी के ही कद्दावर नेता और सांसद दिग्विजय सिंह अस्थिर कर खुद को राज्य के पॉवर सेंटर के रूप में स्थापित करने में जुटे हैं।
वे लगातार मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पत्र लिखकर और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इसी कड़ी में गत शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सभी मंत्रियों को एक पत्र लिखा और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
सिंघार ने कहा कि यह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हैं, जो वास्तव में पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं। यह सबको पता है, जगजाहिर है। प्रदेश की जनता जानती है, कांग्रेस का कार्यकर्ता जानता है। उन्हें चिठ्ठी लिखने की आवश्यकता नहीं है, जब सरकार ही चला रहे हैं तो चिठ्ठी लिखने की आवश्यकता क्यों। व्यापमं घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, वृक्षारोपण घोटाला को लेकर दिग्विजय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, किंतु वे सिंहस्थ घोटाले को लेकर कुछ नहीं कहते, क्योंकि सिंहस्थ घोटाले से संबंधित विभाग उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के पास है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर