BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MP : गृह मंत्री ने कहा, CAA पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष, CM कमलनाथ पर साधा निशाना

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस समय पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में जन जागरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जबलपुर में विशाल जनसभा संबोधित की। शाह ने कहा कि ये जन जागरण अभियान भाजपा इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्यूनिस्ट ये सभी एक होकर देश को गुमराह कर रहे हैं। आज मैं बताने आया हूं कि सीएए में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है।

जब देश का बंटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया। बंटवारे के समय पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइ को भारत आना था, मगर उस समय स्थिति सही नहीं होने के कारण वहां वे रह गए। हमारे देश के सभी नेताओं ने आश्वासन दिया कि आप अभी वहां रह जाइए और आप जब भी कभी भारत आएंगे तो आपका स्वागत किया जाएगा, भारत आपको नागरिकता देगा।

2 जुलाई 1947 को महात्मा गांधीजी ने कहा कि जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया, जो पाकिस्तान में रह गए हैं उनको पता होना चाहिए कि वो भारत के नागरिक थे, जब भी भारत में आना चाहते हैं भारत उनको नागरिकता देगा। आज सारे कांग्रेसी पूरे देश में सीएए का विरोध कर रहे हैं। जो गांधी जी ने कहा था, राहुल बाबा आप गांधी जी की भी नहीं सुनोगे। महात्मा गांधी जी को तो कबका आपने छोड़ दिया है। कांग्रेस वालों कान खोलकर सुन लो, जितना विरोध करना है करो, ये सारे लोगों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे। भारत पर जितना अधिकार मेरा और आपका है, उतना ही अधिकार पाकिस्तान से आए हुए शरणार्थियों का है। वो भारत के बेटा-बेटी हैं, वो हमारे भाई हैं।

देश के अल्पसंख्यकों को उकसाया जा रहा है कि आपकी नागरिकता चली जाएगी। मैं देश के अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों से कहने आया हूं कि सीएए को पढ़ लें इसमें कहीं पर भी किसी की भी नागरिकता जाने का कोई प्रावधान नहीं है। कमलनाथजी जोर-जोर से कहते हैं सीएए लागू नहीं होगा। अरे कमलनाथजी ये जोर से बोलने की आयु नहीं है आपकी, स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा आपका। अगर इतना जोर बाकी है तो मध्य प्रदेश को ठीक करिए।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More