BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MP में ग्रामीण महिला के खाते में 3 करोड़ का लेन-देन, 41 लोगों पर मामला दर्ज

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ग्रामीण महिला के बैंक खाते से तीन करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। महिला की शिकायत पर 41 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली थाने के प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि अम्बाह निवासी मीनू बाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पास आयकर विभाग का नोटिस आया है, जिसमें बताया गया कि उन्होंने बैंक में खाता खोलकर नोटबंदी के दौरान तीन करोड़ रुपये का लेनदेन किया।
मीनू बाई ने मुरैना आकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है कि उसने कभी मुरैना आकर किसी बैंक में खाता ही नहीं खोला, तो इतना बड़ा लेन-देन कैसे हो गया।
भदौरिया के अनुसार यह खाता एक्सिस बैंक का है। मीनू बाई के खाते में जो राशि आई थी, वह 41 संस्थानों के खातों में गई है। इसलिए पुलिस ने 41 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More