BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार सुधार उपायों के क्षेत्र में सहयोग तंत्र बनाने के लिए एमओयू को मिली कैबिनेट की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने व्यापार उपचार महानिदेशालय, भारत और बांग्लादेश व्यापार शुल्क आयोग, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश के बीच 27 मार्च, 2021 को ढाका में व्यापार उपचार उपायों के क्षेत्र में सहयोग का तंत्र विकसित करने के लिए हुए समझौता ज्ञापन को पूर्व प्रभाव से स्वीकृति दे दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस समझौता ज्ञापन का प्राथमिक उद्देश्य व्यापार उपचार में दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन देना, सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित व्यापक गतिविधियों को शामिल करना है।

इन गतिविधियों का होगा सुचारू रूप से संचालन

इसके अलावा इस समझौते का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार में, एंटी डम्पिंग, काउंटवेलिंग और सुरक्षा उपायों के क्षेत्र में विश्व व्यापार संगठन के विभिन्न प्रावधानों के अनुरूप क्षमता निर्माण गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से करना है।

एमओयू के माध्यम से दोनों देशों के उपयुक्त प्राधिकरणों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ाना देने का लक्ष्य है, जिससे दोनों देशों के बीच अनुचित व्यापार प्रक्रियाएं हतोत्साहित हों और नियम आधारित द्विपक्षीय व्यापार को प्रोत्साहित किया जा सके।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More