BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : आर्यसिद्धान्तों के प्रचारक महाशय गुलाब सिंह आर्य का निधन

मथुरा। लंबे समय से आर्यसिद्धान्तों के प्रचार प्रसार में जुटे रहे आर्यसमाज अकोस के प्रधान व समाजसेवी महाशय गुलाव सिंह आर्य का गुरुवार सायं निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महाशय जी के निधन की खबर पाकर राजनैतिक,सामाजिक व आर्य समाज से जुड़े तमाम गणमान्य उनके नगला संजा स्थिति निवास पर पहुंच उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। जहां देर सायं करीब 6 बजे वैदिक रीति से उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिन्हें आर्य समाज फोर्ट मुम्बई में धर्मप्रचारकध्संचालक ज्येष्ठ पुत्र धर्मबीर सिंह आर्य व कर्मबीर छौकर ने मुखाग्नि दी।
उनके अंतिम संस्कार में पूर्व खेलकूद मंत्री चै.सरदार सिंह, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबीर सिंह भरंगर,आर्य गुरुकुल दखौला फरह से स्वामी विश्वानन्द सरस्वती, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश नौहवार,बलदेव ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह भरंगर,आर्यसमाज मथुरा के प्रधान पं.विपिन विहारी,सत्यप्रिय आर्य,कैप्टन नवाब सिंह,छावनी परिषद के उपाध्यक्ष केपी सिंह,मदनमोहन कन्नौजिया,कपिल मुनि आर्य,भिक्की सिंह प्रधान, ओमबीर सिंह प्रधान,मास्टर बिजेंद्र सिंह आर्य,रनवीर सिंह प्रधान,धर्मेन्द्र प्रधान,पू.प्रधान साहब सिंह,पू.प्रधान छीता सिंह,सूरज पहलवान,राधेश्याम परिहार,मनोज चैधरी आदि गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More