देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला गया। इन पर आरोप लगाया गया है कि गाय की चोरी शक में मारा डाला गया है। यह मामला गुरुवार सुबह कोतवाली थाना अंतर्गत पुटीमारी के पास फुलेश्वरी क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रकाश दास और बाबला मित्र के रूप में हुई है। दोनों ही लोग माथाभांगा इलाके के रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गुरुवार सुबह पिकअप वैन से गाय लेकर जा रहे थे। फुलेश्वरी के पास उन्हें कुछ लोगों ने रोक कर पूछताछ करना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद वे लोग उन्हें गाय चोर बताकर मारने लगे। सूचना मिलने के बाद टॉपर हॉट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हमलावर भीड़ से छुड़ाया।
दोनों घायलों को कूचबिहार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक संतोष निंबलकर ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों को गाय चोर समझकर मारा-पीटा गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना
प. बंगाल हिंसा पर NHRC की रिपोर्ट पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, जानें NHRC के बारे में सबकुछ