BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गांव में जन चौपाल लगाने के लिए गये थे विधायक

मथुरा। तीन कृषि कानूनांे सहित दूसरी जनउपयोगी सरकारी योजनाआंे की जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनचैपाल लगाने का कार्यक्रम तय किया है। कार्यक्रम के तहत विधायक और दूसरे जनप्रतिनिधियों को गांव गांव जाना पड रहा है।

इस दौरान भाजपा विधायकों को किसानांे के विरोध का भी सामना करना पड रहा है। सोमवार को गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठा.कारिंदा सिंह को उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र के गांव सौन में ग्रामीणों ने जनचैपाल करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने विधायक को गांव में भी नहीं घुसने दिया। ग्रामीणों ने गाव को आने वाले रास्तों को बंद कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली, पटेल, कांटे आदि डाल कर रास्ते को रोक दिया।

इस बीच विधायक के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने ग्रामीणों के विरोध के बावजूद विधायक को गांव में घुसाने का प्रयास किया। जब पुलिस सख्ती करने लगी तो ग्रामीणी सडक पर ही धरने पर बैठ गये। इसके बाद विधायक कारिंदा सिंह ने काफिले के साथ वापस लौटना ही बेेहतर समझा और किसी भी टकराव को आमंत्रण देने की बजाय वह काफिले के साथ दूसरे गांव में आयोजित की गई जनचैपाल के लिए निकल लिये।


ग्रामीण विराट चैधरी का कहना था कि 28 जनवरी को गाजीपुर बार्डर पर राकेश टिकैत के जो आंशू निकले थे। वह हमारे दिल मंे अभी भी घाव करते हैं। हमारे घावों पर नमक छिडकने के लिए विधायक आ रहे थे। हमने सुबह ही इस की सूचना विधाक तक पहुंचा दी थी कि वह गांव मंे न आएं। इसके बावजूद विधायक पुलिस के बल पर गांव में चैपाल लगाना चाहते थे। जिस तरह बार्डर पर किसानों के लिए कीलें बिछाई गयी हैं उसी तरह हमने भी रास्ते में कांटे और झाडियां डाल कर सभी भाजपाईयों के लिए गांव के रास्ते रोक दिये हैं। गांव में किसी भी भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि का आना वर्जित कर दिया गया है।


वहीं दूसरी ओर बल्देव विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने क्षेत्र के गांव बरौली मंे जनचैपाल का आयोजन किया। ज्ञात रहे कि किसान आंदोलन के दौरान बरौली के किसानों ने आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजनीति के मझे हुए खिलाडी रहे पूरन प्रकाश को भी किसानांे के विरोध का सामना करना पडा। हालांकि पूरन प्रकाश ने विरोध कर रहे किसानों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें तमाम आश्वासन भी दिये। इस बीच ग्रामीणों ने विधायक को कई बार खरीखोटी भी सुनाई। विधाकय की सूझबूझ से जनचैपाल बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई।
 
कारिंदा सिंह ने दिखाई समझदारी, टाल गया विवाद


गोवर्धन क्षेत्र से भाजपा विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह की समझदारी से सौन गांव में ग्रामीणों के ीच आपसी विवाद टल गया। सौन गांव मंे ठाकुर कारिंदा सिंह का कार्यक्रम पहले से तय था। यह कार्यक्रम कुछ ग्रामीणों द्वारा ही अपने यहां कराया जा रहा था। कारिंदा सिंह के काफिले के पहुंचने पर कुछ ग्रामीणों ने उनके गांव मंे घुसने का विरोध कर दिया। इसकी सूचना जब जनचैपाल स्थल पर एकत्रित ग्रामीणों को लगी तो वह भी विधायक के काफिले के पास आ गये। विरोध कर रहे लोगों ने अब सीधे विधायक और भाजपा का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे तनाव पैदा हो गया। जिन लोगांे ने कार्यक्रम की तैयारी की थी वह चाहते थे कि किसी भी स्थिति मंे विधायक जनचैपाल तक पहुचें और कार्यक्रम को पूरा करें, इसके लिए चाहे अतिरिक्ति पुलिस बल ही क्यों न बुलाना पडे। जबकि विरोध कर रहे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच विधायक कारिंदा सिंह ने समझदारी से काम लिया और अपने लोगों को समझा बुझा कर कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए मना लिया और वापस लौट गये।

पार्टी द्वारा गांवांे में जनचैपाल के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। कई गावों मंे कर्यक्रम कर के आया हूं। इस समय भी कार्यक्रम चल रहा है। गांव सोन मंे गया था। गांव में पहुंचने से पहले कुछ अराजकतत्वों ने पाटा डालकर रास्ते को रोक दिया। ये लोग दल विशेष का नाम लेकर नारे लगा रहे थे। मुझे लगता है कि वह किसी दल विषेष से संबंध रखते थे, या इन्हंे बहकाया गया है। इनके साथ किसान नेता नहीं थे। जिन लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किया था वह भी आ गये। वह चाहते थे कि कार्यक्रम हो। हमने कहाकि ठीक नहीं है कि विवाद बढे, दोनों अपने ही हैं, इन्हें बहकाया गया है। किसी तरह का विवाद न हो इसलिए हमने कार्यक्रम स्थगित करना ही उचित समझा। कई गांवों में कार्यक्रम हुए हैं लेकिन कोई माहौल खराब नहीं हुआ।
-ठा.कारिंदा सिंह, विधायक गोवर्धन

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More