BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MISSION MANGAL MOVIE REVIEW : देशभक्ति पर ड्रामे से भरपूर हैं ‘मिशन मंगल’

MISSION MANGAL MOVIE REVIEW : देशभक्ति पर ड्रामे से भरपूर हैं ‘मिशन मंगल’

कलाकार : अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू नित्या मेनन, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी।
डायरेक्टर : जगन शक्ति।

बॉलीवुड में इस शुक्रवार को एक और फिल्म रिलीज हुई। बॉलीवुड में इस साल ‘मिशन मंगल’ का नाम बड़ी फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म इसरो की रियल स्टोरी पर आधारित फिल्म है, जोकि भारत के पहले इंटरप्लेनेटरी अभियान को दर्शाती है। यह फिल्म एक साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है। वैसे तो मंगलयान की कामयाबी की खबर हम सबने देखी थी, उस दिन पूरे देश ने खुद को मंगल पर पहुंचा हुआ फील किया। लेकिन इस सपने को जिन लोगों ने बुना, उनके स्ट्रगल की कहानी हर किसी ने नहीं देखी। ‘मिशन मंगल’ उसी स्ट्रगल की कहानी है।

कहानी : ‘मिशन मंगल’ कहानी भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन (Mars Orbiter Mission) की है, जिसे 5 नवंबर, 2013 को सफलता हासिल हुई थी। कहानी की बात करें तो ‘मिशन मंगल’ की कहानी तारा शिंदे यानी विद्या बालन से शुरू होती है। फिल्म में स्पेस साइंटिस्ट की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार (राकेश धवन) अपने हुनर से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के लिए बड़ी कामयाबी हासिल करने का सपना देखते हैं जिसे वो इसरो साइंटिस्ट की भूमिका निभा रही विद्या बालन (तारा शिंदे) और उनकी टीम के साथ मिलकर पूरा करते हैं। 

फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक छोटी सी गलती के कारण भारत का स्पेस मिशन विफल हो जाता है। इसके चलते देश और विदेश में इसरो पर सवाल खड़े किए जाते हैं और इसके वैज्ञानिक हंसी के पात्र बन जाते हैं। 

ऐसे में न सिर्फ इसरो के वरिष्ट अधिकारी बल्कि सरकार भी राकेश धवन (अक्षय कुमार) और उनकी टीम के आगामी मिशन मिशन मार्स में ज्यादा रूचि नहीं दिखाती है। यहां राकेश धवन (अक्षय) के लिए बड़ी चुनौती सामने आती है क्योंकि उन्हें और तारा शिंदे (विद्या बालन) को मार्स मिशन पर पूरा भरोसा है। लेकिन उन्हें अपनी टीम और इसरो का विश्वास जीतना जरूरी है।

राकेश और तारा की लगन को देखते हुए उन्हें इस मिशन के लिए हरी झंडी मिल जाती है जिसके बाद वो कम साधनों में भारत मिशन का सपना पूरा करते हैं। इस मिशन में अक्षय और विद्या को तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) और नित्या मेनन (Nithya Menen) का साथ मिलता है और कैसे इस मिशन को पूरा करती है। बस इसी मिशन के कामयाब होने की कहानी दिखाती है ‘मिशन मंगल।’

अभिनय...

अभिनय : अभिनय की बात करें तो अक्षय (राकेश धवन)और विद्या बालन (तारा शिंदे) की बेहतरीन एक्टिंग के अलावा उनका दोस्ताना अंदाज काफी अच्छा है। मिशन मंगल से नित्या मेनन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 

नित्या मेनन अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करती नजर आती हैं। इसके अलावा फिल्म में भारतीय वैज्ञानिक की भूमिका में दलीप ताहिल भी अपने किरदार में जान डालते नजर आते हैं। दलीप ताहिल के साथ कुछ जगहों पर अक्षय कुमार का अभिनय ढीला पड़ता नजर आता है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने अच्छी एक्टिंग की है। 

डायरेक्शन...
डायरेक्शन : जगन शक्ति द्वारा डायरेक्ट मिशन मंगल की कहानी बेहतरीन तरीके से लिखी गई है। डायरेक्टर जगन शक्ति का काम पहली फिल्म के हिसाब से बहुत बढिया है। डायरेक्शन के मामले में जगन ने किसी एक किरदार को नहीं बल्कि सभी कैरेक्टर को एक दूसरे से बांधे रखा है। 

क्यों देखें...

क्यों देखें : देशभक्ति पर आधारित ये फिल्म लोगों को इमोशनल और गर्व से भर देगी। अगर आप फिल्म देखने के शौकिन है तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More