BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मथुरा की बेटियों ने जीते दो कांस्य पदक

मथुरा। मेरठ मै सम्पन्न हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बृज की तेरह वर्षीय बेटी मुस्कान चैधरी ने पैंतालीस किलोभार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए कांस्य पदक जीता। आठ वर्ष की अपर्णा सिंह ने पैंतीस किलोभार वर्ग मंे कांस्य पदक जीत कर मथुरा का नाम रोशन किया।
   इस प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेडिशनल शोटो काई फेडरेशन के तत्वावधान में हुआ। राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रान्तों से कुल सात सौ प्रतियोगियों ने सहभागिता की तथा पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ ही सीआरपीएफ की टीमों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया तथा पैरा मिलिट्री फोर्स तथा सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश, द्वितीय उत्तराखण्ड व तृतीय स्थान दिल्ली प्रदेश ने प्राप्त किया।
मुस्कान चैधरी ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच चन्द्रवीर सिंह को दिया। जिनकी देखरेख व कुशल निर्देशन में वह इस प्रतियोगिता के लिये पिछले एक वर्ष से कड़ा अभ्यास कर रही थीं। इस दौरान मुस्कान तथा अपर्णा के माता पिता ने भी अपनी बेटियों के लिये भरसक प्रयत्न किये। अपनी बेटियों की जीत को उन्होंने बृज की समस्त बेटियों की जीत बताकर स्वयं को गौरवान्वित होना व एक अविस्मर्णीय छड़ बताया ।
फामा अकेडमी मथुरा के अध्यक्ष व मुस्कान तथा अपर्णा सिंह के कोच चन्द्रवीर सिंह ने मुस्कान व अपर्णा सिंह की जीत का सेहरा उनकी कड़ी मेहन , लगन व अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना बताया।ं

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More