BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यमुना में बढ़ते प्रदूषण और गंदगी को लेकर अभियान बनेगा जन आंदोलन

मथुरा। मथुरा में यमुना लाओ अभियान एक संवैधानिक मिशन के तत्वाधान में संगठन के पदाधिकारियों ने पतित पावनी यमुना जी के जल में  बढ़ते प्रदूषण और गंदगी को लेकर  हुंकार भरते हुए यमुना लाओ अभियान को एक जनांदोलन बनाने की अपील की गयी।


संगठन द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता में मिशन के संरक्षक यामिनी रमन आचार्य ने मिशन की कार्य योजना को  विस्तृत रूप  से बताते हुए कहा कि  संवैधानिक मिशन के अंतर्गत दो मोर्चों पर एक साथ यमुना भक्तों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें संविधान में अपने हक की लड़ाई के लिए न्यायालय एवं समाज को जागरुक करने तथा शासन प्रशासन एवं सरकारों के असफल प्रयासों को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ मीडिया को संवाद के रूप में जन जागरूकता फैलाने और इस पुनीत कार्य में मीडिया की अहम सहभागिता निभाने हेतु आल इंडिया न्यूज पेपर रीडर फैमिली का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत समस्त मीडिया से मार्मिक अपील की गई है कि इस बहुआयामी मिशन को सफलता की सुखद मंजिल तक पंहुचाने में सक्रिय मदद करे।मथुरा में यमुना लाओ अभियान एक संवैधानिक मिशन के तत्वाधान में संगठन के पदाधिकारियों ने पतित पावनी यमुना जी के जल में  बढ़ते प्रदूषण और गंदगी को लेकर  हुंकार भरते हुए यमुना लाओ अभियान को एक जनांदोलन बनाने की अपील की।
यमुना लाओ अभियान एक संवैधानिक मिशन के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश बालकृष्ण चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया कि मिशन हथिनी कुंड से यमुना जल लाने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम कर रहा है। पत्रकार वार्ता में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व संरक्षक संवैधानिक मिशन यामिनी रमण आचार्य , संस्थापकध्अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी विपिन लड्डू चतुर्वेदी राष्ट्रीय संयोजक संवैधानिक मिशन ,वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र भारद्वाज ,मदन मोहन श्रीवास्तव संरक्षक ,बनवारी लाल अग्रवाल, मूलचंद गर्ग संरक्षक सी पी सारस्वत संरक्षक ,योगेंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट ने भी संबोधित किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More