BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MANN KI BAAT: PM मोदी ने बेयर ग्रिल्स के शो के बारे में कहा, इस एपिसोड से दुनियाभर के युवाओं से जुड़ा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने आज अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करते हुए कहा है कि देश इन दिनों एक तरफ बारिश का आनंद ले रहा है तो दूसरी तरफ देश के हर कोने में किसी न किसी प्रकार से, उत्सव और मेलों की धूम है। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। 

अपडेट....
-पीएम मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में डिस्कवरी चैनल पर बेयर ग्रिल्स के साथ शो का जिक्र करते हुए कहा कि मुझसे इस बारे में बहुत सारे लोगों ने पूछा है। मैं इस एक एपिसोड से देश ही नहीं दुनियाभर के युवाओं से जुड़ गया हूं।

पीएम ने कहा कि पिछले दिनों हम लोगों ने कई त्योहार मनाए। शनिवार को देश में श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया। मित्रता कैसी हो तो सुदामा वाली घटना कौन भूल सकता है और युद्ध भूमि में इतनी सारी महानताओं के बावजूद भी उन्होंने सारथी का भार स्वीकारा। मन की बात में पीएम ने कहा कि आज भारत एक और बड़े उत्सव की तैयारी में जुटा है और वह है महात्मा गांधी की 150वीं जयंती।

पीएम ने कहा कि गांधी जी ने किसानों की सेवा की जिनके साथ चम्पारण में भेद-भाव हो रहा था। उन मिल मजदूरों की सेवा की जिन्हें सही मजदूरी नहीं मिल रही थी। गांधी जी ने गरीब, बेसहारा और कमजोर लोगों की सेवा को अपने जीवन का परम कर्तव्य माना। पीएम ने कहा कि गांधी जी ने सेवा शब्दों में नहीं - जी करके सिखाई थी। सत्य के साथ गांधी जी का जितना अटूट नाता रहा है, सेवा के साथ भी उतना ही अनन्य अटूट नाता बना रहा है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More