BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मॉल पर लगाया 5000 हजार का जुर्माना

मथुरा। लाॅकडाउन में भी बाजार खुल रहे हैं। हालांकि लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार दंडात्मक कार्रवाही की जा रही है। रविवार को फेंटेसी माॅल लाॅकडाउन के दौरान खुला मिला। डिप्टी कलक्टर ने 5000 रूपये का जुर्माना कर माॅल बंद करा दिया।


डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने कोविड-19 प्रोटोकॉल तथा लॉक डाउन नियमों का पालन कराने के लिए होली गेट, डैंपियर नगर, सौंख अड्डा, पंजाबी पेच, महोली रोड, मंडी समिति मथुरा, मंडी चैराहा, सौंख रोड आदि इलाकों का पैदल भ्रमण किया। आज पूर्वान्ह  10 बजे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सूरज पाल शर्मा के साथ भ्रमण के दौरान पेट्रोल पंप के सामने पंजाबी पेच स्थित फेंटेसी मॉल खुला हुआ मिला, जिससे 5000 रूपये जुर्माना वसूल कर मॉल को तत्काल बंद करा दिया गया।

आर्य समाज रोड पर संगीत बैंड, गिर्राज साड़ी हाउस व गिर्राज ज्वेलर्स प्रतिबंधित प्रतिष्ठान खुले हुए मिले, जिनके चालान कटवाकर उक्त प्रतिष्ठान तत्काल बंद करा दिए गए।

डैंपियर नगर के प्रतिबंधित प्रतिष्ठान सैनी जनरल स्टोर व जैन ऑटो पार्ट्स से भी जुर्माना वसूल कर प्रतिष्ठान बंद कराए गये। महोली रोड पर अधिकांश प्रतिबंधित दुकानें खुली हुई थी, डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय के पैदल भ्रमण करते ही दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। महोली रोड के प्रतिबंधित प्रतिष्ठान पूजा कलेक्शन, अजय हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल्स तथा रुकमणी साड़ी सेंटर के चालान कटवाए गए तथा प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए।

मंडी समिति में 12 बजे भी कुछ सब्जी आढती दुकान खोल कर बैठे थे। जिनका 11 बजे बंद होने का समय होने के कारण तत्काल बंद करा दिया गया।डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की है कि वह लाक डाउन नियमों के अनुपालन में प्रतिबंधित प्रतिष्ठान कदापि न खोलें।

आज बिना मास्क पहले मिले 49 व्यक्तियों के चालान कटवाए गए तथा बिना वैध कागजात व हेलमेट के सड़क पर फर्राटा भरते 214 वाहनों के चालान कराए गए।

डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह अपरिहार्य परिस्थिति में ही घर से बाहर निकले तथा बाहर निकलने की दशा में दो गज दूरी मास्क बहुत जरूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें।

ढाबे पर किया 1000 का जुर्माना, 13 दुकानों पर कार्रवाही


सौंख कस्बे में लाॅकडाउन में ढाबा चलते मिला। ढाबा संचालक पर एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान कस्बे में 13 अन्य दुकानें भी खुली मिलीं जिन पर दंडात्मक कार्रवाही की गई है। गांवों में भी पुलिस लाॅकडाउन का पालन करा रही है और मिठाई तथा समौसा आदि की खुली दुकानों पर भी कार्रवाही की जा रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More