देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra)के भिवंडी (Bhiwandi)के शांति नगर क्षेत्र में एक चार मंजिला इमारत गिर ( building collapse) गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इसमें 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में हुए घायलों को पास के IGM अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बिल्डिंग का कॉलम हिलने लगा था। इसके बाद इमारत में हंगामा मच गया। इससे पहले कि इमारत पूरी तरह खाली होती यह हादसा घटित हो गया। वहीं महानगरपालिका का दावा कर रह है कि उसने बिल्डिंग खाली करवा ली थी, लेकिन कुछ लोग बिना अनुमति लिए वापस बिल्डिंग में चले गए थे।
इस दौरान खाली होने से पहले ही इमारत गिर गई। निगम अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों को बचाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह इमारत छह साल पहले बनाई गई थी।
भिवंडी नगरपालिका के मुताबिक, शुक्रवार शाम 7.30 से 8 के बीच में बिल्डिंग हिलने लगी थी, इसके बाद 9.30 बजे देर रात भिवंडी महानगरपालिका के कंट्रोल रूम में कॉल आया।
इसके बाद महानगरपालिका के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग खाली करवा ली, लेकिन कुछ 5 लोग बिल्डिंग में वापस अपना सामान लेने गए थे। इस दौरान पूरी बिल्डिंग ढह गई। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी डॉग स्कॉड के जरिए मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
पीएम मोदी 8 से 14 नवंबर तक महाराष्ट्र में करेंगे 11 रैलियां
महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में लगी आग, छह मजदूरों की मौत