देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। शिवसेना और भाजपा के बीच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बना हुआ है। बुधवार को विधायक दल का नेता देवेन्द्र फडनवीस काे चुना लिया गया है। आज शिवसेना ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इसी बीच भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने जवाब देते हुए कहा है कि शिवसेना 13 से अधिक (सीटें) की हकदार है। क्या सुधीर मुनगंटीवार मंत्री बनने जा रहे हैं? जो-जो प्रमुख नेता हैं या तो वह हार गए हैं या उनको सत्ता से दूर रखने की साजिश चल रही है मेरे हिसाब से। आपको बताते जाए कि भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने अपने एक बयान में कहा था कि शिवसेना से विवाद को जल्द सुलझा लिया जाएगा और नवंबर के पहले हफ्ते में नई सरकार बन जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा ने सरकार बनाने का ‘13-26’ का फॉर्मूला दिया है। इसके तहत शिवसेना को 13 मंत्री पद दिए जा सकते हैं, जबकि बीजेपी 26 मंत्री पद अपने पास रख सकती है। बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि बातचीत चल रही है, लेकिन मैं कह सकता हूं कि शिवसेना 13 से ज्यादा की हकदार है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
GDP में तेजी से हो रही वृद्धि रुपये की गिरावट और बेरोजगारी को नहीं छिपा सकती : शिवसेना (यूबीटी)
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
Opposition leader Devendra Fadnavis organises Parallel Assembly in Vidhan Bhavan premises in Maharashtra