BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MAHARASHTRA: महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra)के भिवंडी (Bhiwandi)के शांति नगर क्षेत्र में एक चार मंजिला इमारत गिर ( building collapse) गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इसमें 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में हुए घायलों को पास के IGM अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बिल्डिंग का कॉलम हिलने लगा था। इसके बाद इमारत में हंगामा मच गया। इससे पहले कि इमारत पूरी तरह खाली होती यह हादसा घटित हो गया। वहीं महानगरपालिका का दावा कर रह है कि उसने बिल्डिंग खाली करवा ली थी, लेकिन कुछ लोग बिना अनुमति लिए वापस बिल्डिंग में चले गए थे। 

इस दौरान खाली होने से पहले ही इमारत गिर गई। निगम अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों को बचाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह इमारत छह साल पहले बनाई गई थी।

भिवंडी नगरपालिका के मुताबिक, शुक्रवार शाम 7.30 से 8 के बीच में बिल्डिंग हिलने लगी थी, इसके बाद 9.30 बजे देर रात भिवंडी महानगरपालिका के कंट्रोल रूम में कॉल आया। 

इसके बाद महानगरपालिका के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग खाली करवा ली, लेकिन कुछ 5 लोग बिल्डिंग में वापस अपना सामान लेने गए थे। इस दौरान पूरी बिल्डिंग ढह गई। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी डॉग स्कॉड के जरिए मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More