BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MAHARASHTRA LIVE : NCP के बागी अजीत पवार पर बड़ी कार्रवाई, दिलीप पाटिल बने विधायक दल के नेता

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी के कुछ विधायकों के समर्थन से आज सरकार बन गई है। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम शपथ दिला दी है। वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।


LIVE अपडेट...

- महाराष्ट्र के बदले राजनीतिक समीकरण में बागी अजीत पवार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए NCP प्रमुख शरद पवार ने उन्हें विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। शरद पवार की अध्यक्षता में हुई एनसीपी विधायकों की बैठक में दिलीप वल्से पाटिल को विधायक दल का नेता चुना गया है।

- देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण को चुनौती देने के लिए शिवसेना सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस ने लगातार दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

- मुंबई के वाईवी चव्हाण सेंटर में NCP नेताओं की मीटिंग जारी है। पार्टी के सभी बागी विधायक मीटिंग में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पार्टी नेता धनंजय मुंडे जो सुबह से अजीत पवार के साथ थे, वे भी मीटिंग में पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार 5 एनसीपी नेता बैठक में नहीं पहुंचे हैं।
- शरद पवार की ओर से बुलाई गई बैठक में एनसीपी विधायकों की संख्या अब 36 पहुंच चुकी है।

-महाराष्ट्र के बदले सियासी हालात में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। NCP विधायकों की शरद पवार ने बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी ओर शिवसेना विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे होटल ललित में बैठक शुरू हो चुकी है।

-अजीत पवार के समर्थन से सरकार बनने के बाद महाराष्ट्र भाजपा के कार्यालय पर नया नारा लगाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता 'फडणवीस पवार आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं' का नारा लगा रहे हैं। महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता जुटे हैं। इन सबके बीच अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं। उनको मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। फडणवीस ने कहा कि हम बहुमत हासिल करेंगे और पूरे पांच साल सरकार चलेगी।

- भाजपा की ओर से महाराष्ट्र में रातों रात सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोल दिया है। पार्ट्री के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि महाराष्ट्र में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देश के संविधान को रौंदा है। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर की तारीख भारतीय लोकतंत्र में काला दिन के रूप में जाना जाएगा। सुरजेवाला ने इसके साथ ही 10 सवाल भी पूछे हैं।

-केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फडणवीस के छवि एक ईमानदार मुख्यमंत्री की है। पूरे राज्य ने फडणवीस को सीएम के लिए वोट दिया। शिवसेना के उम्मीदवार भी बीजेपी के वोट पर ही जीते। यह बीजेपी की नैतिक और चुनावी जीत थी।

-वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उसे काली स्याही से लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। हम तीनों दल बीजेपी को हराने के लिए तैयार हैं। अजित के खिलाफ शरद पवार एक्शन लेंगे। हमारे विधायकों के टूटने की कोई संभावना नहीं है। अहमद पटेल ने कहा कि जैसे ही शरद पवार दिल्ली में आए। उनके घर दो बैठकें हुईं। सबकुछ तय हो गया था। कुछ चीजें शिवसेना के साथ तय होना था बस। एक दो मुद्दों पर ज्यादा चर्चा की जरूरत थी इसलिए हम 12 बजे मिलने वाले थे। इससे पहले आज सुबह जो कांड हुआ उसकी आलोचना करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। एनसीपी से कुछ लोग बाहर निकले, उन्होंने एक लिस्ट दे दी। जिससे यह घटना घटी।'

 

-एनसीपी के नेता शरद पवार ने कहा कि हमारे पास जरूरी अंक मौजूद है। हम ही सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 11 विधायक अजित पवार के साथ है। जिनमें से कुछ वापिस हमारे पास आ गए हैं।


- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो खेल चल रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। वो देश को तोड़ने का कार्य करते हैं। हम लोगों को जाेड़ते हैं। शिवसेना जो करती है दिन के उजाले में करती है। वो सिर्फ मैं की बात करते हैं, ना कोई मित्र, ना कोई दुश्मन।

-शरद पवार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम कांग्रेस और शिवसेना ने यह तय किया था कि तीनों मिलकर सरकार बनाएंगे। हमें सुबह जानकारी मिली कि अजीत पवार उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। एनसीपी की नीति के खिलाफ जाकर अजित पवार ने भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ जाने का फैसला अजित पवार ने अकेले लिया है। उनका फैसला एनसीपी के विचारधारा के खिलाफ है। हमें जो एक्शन लेना है हम लेंगे। एनसीपी का कोई कार्यकर्ता बीजेपी के सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। हमने तय किया था कि शिवसेना हमारा नेतृत्व करेगी। वो सदन में बहुमत सिद्ध नहीं कर पाएंगे।

 

-अजित पवार के साथ गए विधायक राजेंद्र शिंगने ने कहा कि हमें अजित पवार ने फोन किया था, हमें नहीं पता था कि हमें कहां ले जाया जा रहा है, वो विधायक दल के नेता थे तो उनका फोन आया, इसलिए हम चले गए। हमें शपथग्रहण का बिल्कुल अंदाजा नहीं था। हम शरद पवार के साथ हैं।

-मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी और शिवसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।

सरकार बनाने के बाद अजित पवार ने कहा कि मैंने स्थाई सरकार देने के लिए फैसला लिया है। मैंने शरद पवार को सबकुछ पहले बता दिया था। तीन दल मिलकर स्थिर सरकार नहीं बन सकते हैं। महीने से चर्चा चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

- शरद पवार की बेटी ने ट्वीट करके कहा कि पार्टी और परिवार टूटा।

- महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाने पर एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे आज साढे बारह बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।


महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था और हमें 161 विधायक मिले, लेकिन शिवसेना ने जनादेश को धोखा दिया। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से उन्होंने विकल्प के बारे में बात करना शुरू कर दिया था। ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की बात होने लगी थी। चंद्रकांत ने कहा कि अब संजय राउत को कम से कम चुप रहना चाहिए, उन्होंने शिवसेना को बर्बाद कर दिया है।

 

-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार महाराष्ट्र में शनिवार को गठित हुई नई सरकार से नाखुश हैं।

- शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार वकील से मिलने के बहाने बाहर गए थे। सत्ता और पैसे के दम पर पूरा खेला हुआ है। अजित पवार नजर नहीं मिला पा रहे थे, अंधेरे में अजित पवार ने डाका डाला है। अजित पवार और उनके साथियों ने छत्रपति शिवाजी का नाम बदनाम कर दिया है। आज सुबह दो बार उद्धव ठाकरे से शरद पवार की बात हुई थी।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More