देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से सत्तारूढ़ दलों भाजपा और शिवसेना के बीच जारी गतिरोध टूट गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का फैसला हो गया और सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा 288 सीटों में से 144 पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना के उम्मीदवार 126 सीटों पर अपना भाग्य आजमाएंगे।
18 सीट छोटे सहयोगी दलों को आबंटित की गई है। साथ ही शिवसेना को उप मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होगा और इनका नतीजा 24 अक्टूबर को ही आ जाएगा। चूंकी अब चुनाव में एक माह से भी कम का समय बचा है, आज हुई भाजपा की अंदरूनी बैठक के बाद दोनों दल फिर से गठबंधन को तैयार हो गए।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में यह फैसला किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। साथ ही पंकजा मुंडे, सुधीर मुंघंटीवार व गिरीश महाजन जैसे राज्य नेताओं ने भी शिरकत की। उल्लेखनीय है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी मुख्य दलों भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना ने 288 सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव लड़ा था। पिछली बार के चुनाव में भाजपा ने 122, कांग्रेस ने 42, शिवसेना ने 63 और राकांपा ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 27.81 फीसदी, जबकि कांग्रेस को 17.95 प्रतिशत वोट मिले थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
GDP में तेजी से हो रही वृद्धि रुपये की गिरावट और बेरोजगारी को नहीं छिपा सकती : शिवसेना (यूबीटी)
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?