देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। चुनाव आयोग ने शनिवार को दो प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। इन दोनों जगहों पर 21 अक्टूबर को वोट डलेंगे और 24 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान होगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद अब एक बार फिर राजनीतिक हलचल मचनी शुरू हो गई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया है कि वे एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर लौटेंगे। फडणवीस ने शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर मतभेदों पर कहा कि हम निश्चित तौर पर साथ लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर कहा कि यह रिजर्व है, लेकिन वह उपमुख्यमंत्री पर फैसला कर सकती है।
सीटों के बंटवारे को लेकर अभी बात चल रही है। 1-2 दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार की राजनीति का युग खत्म हो चुका है। उन्होंने पार्टियां तोड़ीं और मरोड़ीं। समय का खेल देखिए, अब पवार के साथ वैसा ही हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर विश्वास खड़ा किया है।
मुख्यमंत्री ने उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र में 288 सीटों में से भाजपा 162 और शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फडणवीस ने कहा कि राजनीति में चुनाव जीतना अहम है। इसलिए लोगों को लगता है कि जिस तरह से राहुल गांधी पार्टी चलाते हैं या कांग्रेस की जो हालत है, ऐसे में 20-25 साल तक इन पार्टियों के पास कोई अवसर नहीं है।
शिवसेना के आदित्य ठाकरे के चुनाव लडऩे पर फडणवीस ने कहा कि वे उनका राजनीति में स्वागत करते हैं और यह शिवसेना के लिए एक सकारात्मक कदम है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में 25 साल में पहली बार भाजपा व शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
Opposition leader Devendra Fadnavis organises Parallel Assembly in Vidhan Bhavan premises in Maharashtra
Karnataka Govt makes RT PCR negative report or Covid 19 vaccination certificate mandatory for people coming from Maharashtra
Maharashtra govt removes certain lockdown relaxations from today