देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read MoreMADHYA PRADESH: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लगाया आरोप, बजरंग दल और भाजपा ले रही है ISI से पैसा
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh)ने बजरंग दल और बीजेपी पर बड़ा आरोप जड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ये संगठन आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान दिया जाना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।
दिग्विजय सिंह ने देश की खराब होती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, नौकरियां नहीं हैं, अपना घाटा पूर्ति करने के लिए आरबीआई है, मोदी को सभी बातें छोड़कर अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।आपको बताते जाए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'