देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना राया क्षेत्र में हथियारों के बल पर कार चालक से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दूसरे साथी का तलाश जारी है।
16 जून को कपूर की बगीची के पास एक स्विफ्ट कार के आगे अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो बादमाशों ने स्विफ्ट कार के चालक पंकज पुत्र संजय वघेल निवासी नौलक्खा थाना सदर बाजार आगरा पर 315 वोर का तमन्चा लगाकर उसमें बैठे नितिन तिवारी पुत्र अशोक कुमार तिवारी निवासी महोली की पौर थाना मथुरा से 60 हजार रुपये लूट लिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना राया पर पंकज पुत्र संजय बघेल ने तहरीर दी थी।
प्रभारी निरीक्षक राया सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना में शामिल दो अभियुक्तांे काली चरन पुत्र जगन्नाथ निवासी रोहता की गढी थाना सदर जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके कब्जे से एक तमंचा 315 वोर तथा घटना के समय प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। लूट के पैसे अभी बरामद नहीं हो सके हैं। घटना के दूसरे फरार चल रहे आरोपी’ रवेन्द्र पुत्र बिजय सिह निवासी सुजगई थाना शमशाबाद जनपद आगरा हाल निवासी सेमरी थाना सदर जनपद आगरा की तलाश जारी है।
एसपी देहात ने बताया कि 6 जून को वृंदावन कट के निकट थाना राया क्षेत्र में दो बाइक सवारों द्वारा एक स्विफ्ट कार चालक से 60 हजार रूपये की लूट की गई थी। घटना का अनावरण किया गया है। एक अभियुक्त कालीचन थानासदर बाजान आगरा को को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। उसके सहयोगी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।













Related Items
THE WORLD`S BEST INFINITY POOLS REVEALED, ENJOY THIS SUMMER