BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार यानि 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज रात को 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, मेडिकल व्यवस्थाओं की, खाने-पीने की सेवाएं जारी रहेंगी। शादियां भी होंगी, लेकिन 50 लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत के साथ। इसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।

इन सबके बीच दिल्ली के व्यापारी संघ ने भी घोषणा की है कि COVID-19 मामलों में तेजी के मद्देनजर दिल्ली का चांदनी चौक बाजार 25 अप्रैल तक बंद रहेगा। खारी बावली मार्केट की दिल्ली किरण कमेटी और तिलक बाजार के केमिकल मर्चेंट एसोसिएशन ने भी 21 अप्रैल तक बाजार बंद रखने की घोषणा की है।

जानें क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा

साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में मॉल, स्पा, जिम, ऑडिटोरियम आदि सब पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसके साथ ही हर जोन में एक दिन में केवल एक साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जाएगी। बाजारों में ज्यादा भीड़भाड़ न हो इसके लिए भी खास इंतजाम किए जायेंगे। रेस्टोरेंट में अब बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। आवश्यक सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी। इस दौरान सभी प्राइवेट दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम का निर्देश दिया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल सेवाओं से जुड़े व्यवसायों को दुकान खोलने की अनुमति रहेगी।  

प्रवासी मजदूरों से की अपील

सीएम ने प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली छोड़कर मत जाइए। आने-जाने में काफी समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। यह निर्णय हमने मुश्किल से लिया है। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं।

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 6 दिन के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों की शादियां केवल 50 लोगों के साथ सम्पन्न होंगी, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी। यकीन मानिए सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। घबराइए मत, मैं हूं ना।" 

स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी राहत

इस लॉकडाउन में निजी चिकित्सा कर्मियों को राहत रहेगी। इसके अलावा मेडिकल सहायता के लिए जा रही गर्भवती महिलाओं / मरीजों के साथ उपलब्ध अटेंडेंट को भी वैध आईडी / डॉक्टर के पर्चे / मेडिकल पेपर दिखाने पर छूट दी जाएगी।

हवाई अड्डों / रेलवे स्टेशनों / आईएसबीटी से आने/ जाने वाले यात्रियों को वैध टिकट दिखाने पर यात्रा करने की अनुमति है। इसके अलावा विभिन्न देशों के राजनयिकों के अधिकारियों के साथ किसी भी संवैधानिक पद पर रहने वाले व्यक्तियों को वैध आईडी दिखाने पर छूट दी जाएगी। इसके अलावा मीडियाकर्मियों को भी वैध आईडी दिखाने पर इस लॉकडाउन में छूट मिलेगी। 

इसके अलावा धार्मिक स्थलों खुले रहेंगे, लेकिन उनमें श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। शादी और विवाह समारोहों में 50 लोगों से अधिक के शामिल होने की अनुमति नहीं है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More