BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

LOCKDOWN : रविशंकर प्रसाद बोले- डाक विभाग दवाओं के पार्सल सबसे पहले पहुंचाए

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लॉकडाउन के दौरान दवाओं के पार्सल को प्राथमिकता के आधार पर भेजने का डाक विभाग को सोमवार को निर्देश दिया, ताकि लोगों को दवाएं मिलने में किसी तरह की देरी न हो। रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, "मैंने डाक विभाग के सचिव को विशेष निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान स्पीड पोस्ट के द्वारा भेजी जा रही दवाओं के पार्सल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। डाक विभाग का हर अधिकारी और कर्मचारी सुनिश्चित करे कि दवाओं को भेजने और प्राप्त करने में किसी को कोई दिक्कत न हो।"
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की पहल से कई मरीजों को दवाएं डाक विभाग से पहुंच रहीं हैं। उत्तराखंड के गौचर में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार मेजर एमपी जोशी की दवा दिल्ली से नहीं पहुंच पा रही थी। मामला रविशंकर प्रसाद तक पहुंचा तो उन्होंने डाक विभाग को निर्देश दिया और दवाएं दिल्ली से चार सौ किलोमीटर दूर मौजूद एमपी जोशी तक पहुंच गईं।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More