BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

LIVE: योगी ने UP के 21वें CM के रूप में शपथ ली, मोदी समेत कई दिग्गज पहुंचे

LIVE: योगी ने UP के 21वें CM के रूप में शपथ ली, मोदी समेत कई दिग्गज पहुंचेलखनऊ । गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बडे सूबे यानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल राम नाइक ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ। केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लखनऊ के पूर्व मेयर दिनेश शर्मा ने भी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यूपी में दो उपमुख्यमंत्री होंगे।

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, रवि शंकर प्रसाद और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे। अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल के सीएम, मनोज तिवारी,रविशंकर प्रसाद, केशव मौर्य मंच पर पहुंच चुके हैं।

-मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत, राज्यपाल नाईक, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और नव नियुक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुलदस्ता भेंट कर किया, डिप्टी सीएम स्वामी प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा भी फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

-मुलायम सिंह मंच पर पहुंचे।

- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री उमा भारती शपथग्रहण समरोह में शिरकत के लिए पहुंची। बीजेपी ने सीएम के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम फाइनल कर जातिगत समीकरण को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर भी विराम लगा दिया है। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के रूप में राजपूत चेहरा चुनने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी में गैर सवर्ण सीएम चुना जाएगा। इस क्रम में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी सीएम रेस में माना जा रहा था।

शनिवार दोपहर यूपी की राजनीति के घटनाक्रम तेजी से बदले। रेल और दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के यूपी सीएम के रेस में टॉप पर बने रहने की खबरें अचानक बदल गईं। पार्टी आलाकमान ने शनिवार सुबह अचानक योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुला लिया। दोपहर में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य जब स्पेशल विमान से लखनऊ पहुंचे तो आलाकमान का संदेश भी सूबे में पहुंच चुका था कि योगी ही प्रदेश के मुखिया होने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से लोकसभा सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम इसलिए चुना है क्योंकि आरएसएस ने मनोज सिन्हा के नाम के साथ सहमति नहीं जताई है। ऐसी खबर है कि पीएम मोदी और बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने जूनियर टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा के नाम का समर्थन किया था।

यूपी में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं - दिनेश शर्मा जो वर्तमान में लखनऊ के मेयर हैं और केशव प्रसाद मौर्य जो कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हैं। मौर्य को बीजेपी में पिछड़ी और दलित जाति के एक अहम चेहरे की तरह भी देखा जाता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More