देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बडे सूबे यानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल राम नाइक ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ। केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लखनऊ के पूर्व मेयर दिनेश शर्मा ने भी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यूपी में दो उपमुख्यमंत्री होंगे।
शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मौजूद हैं। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, रवि शंकर प्रसाद और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे। अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल के सीएम, मनोज तिवारी,रविशंकर प्रसाद, केशव मौर्य मंच पर मौजूद हैं।
LIVE अपडेट्स:-----
-योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली
-केशव प्रसाद मौर्य ने ली शपथ
-दिनेश शर्मा ने भी ली शपथ
-केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा दोनों उप मुख्यमंत्री हैं
-सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-सुरेश खन्ना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-स्वामी प्रसाद मौर्य ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-सतीश महाना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-रीता बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-दारा सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-धरम पाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-एसपी सिंह बघेल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-सत्यदेव पचौरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-रमापति शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-जयप्रकाश निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-रमापति शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-जयप्रकाश निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-चेतन चौहान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-जय प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
- ओम प्रकाश राजबहार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
- ब्रजेश पाठक ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
- लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
- राजेंद्र प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-मुकुंत बिहारी वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
- आशुतोष टंडन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
- नंद कुमार नंदी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
-अनुपमा जयसवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
- सुरेश राणा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
- डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
- उपेंद्र तिवारी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
- स्वतंत्र देव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
बीजेपी ने सीएम के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम फाइनल कर जातिगत समीकरण को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर भी विराम लगा दिया है। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के रूप में राजपूत चेहरा चुनने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी में गैर सवर्ण सीएम चुना जाएगा। इस क्रम में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी सीएम रेस में माना जा रहा था।
शनिवार दोपहर यूपी की राजनीति के घटनाक्रम तेजी से बदले। रेल और दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के यूपी सीएम के रेस में टॉप पर बने रहने की खबरें अचानक बदल गईं। पार्टी आलाकमान ने शनिवार सुबह अचानक योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुला लिया। दोपहर में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य जब स्पेशल विमान से लखनऊ पहुंचे तो आलाकमान का संदेश भी सूबे में पहुंच चुका था कि योगी ही प्रदेश के मुखिया होने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गोरखपुर से लोकसभा सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम इसलिए चुना है क्योंकि आरएसएस ने मनोज सिन्हा के नाम के साथ सहमति नहीं जताई है। ऐसी खबर है कि पीएम मोदी और बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने जूनियर टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा के नाम का समर्थन किया था।
यूपी में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं - दिनेश शर्मा जो वर्तमान में लखनऊ के मेयर हैं और केशव प्रसाद मौर्य जो कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हैं। मौर्य को बीजेपी में पिछड़ी और दलित जाति के एक अहम चेहरे की तरह भी देखा जाता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?