BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

कुंभ मेला के कार्यों को पांच दिन में निपटाना होगा

मथुरा। प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विकास कार्यों में लापरवाही बरत रहे ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्ट किये जाने की बात कही है। वृंदावन में कुंभ मेला से पहल प्रस्तावित वैष्ण्व बैठक को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा के दौरान सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। पांच फरवरी को सभी विभागों को अपने कामों को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये, जिससे कि संतों को अपने शिवर लगाने में आसानी हो। वृंदावन कुंभ मेला का उद्घाटन करने के लिए 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यना के आने की बात कही जा रही है। उर्जामंत्री की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एमवीडीए के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त रविंद्र मांदड, मेयर डा.मुकेश आर्यबंधु के साथ जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे। सिंचाई विभाग को यमुना में गांगाजल की आपूर्ति और पुल निर्माण कार्य पूरा करने के लिए पांच फरवरी तक काम निपटाने को कहा। दूसरे विभागों के अधिकारियो को भी तय तिथि तक काम पूरा करने को कहा गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More