देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।
कुलदीप सिंह, पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक हैं। मंगलवार को कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार वे 30 सितंबर 2022 तक सीआरपीएफ के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गणपति को एनएसजी का महानिदेशक बनाया गया
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी एम.ए. गणपति को राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में इस बाबत जानकारी दी गई।
एमए. गणपति, 1986 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के महानिदेशक हैं। मंगलवार को देर रात जारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार गणपति को 29 फरवरी 2024 तक के लिए एनएसजी का महानिदेशक बनाया गया है।













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा