देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ देर पहले ट्वीट कर यह जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 20 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं।
भारत में अब तक कुल 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।
देश में चलाए जा रहे टीकाकरण के 113वें दिन यानि 08 मई को देशभर में 18 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 7 लाख 83 हजार से ज्यादा लोगों को पहली डोज, जबकि 11 लाख 9 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें दमन-दीव दादरा और नागर हवेली, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप शामिल हैं।
18 से 44 वर्ग के इतने लोगों को लगी वैक्सीन
कल यानि 8 मई को देश में 18 से 44 आयुवर्ग के कुल 2 लाख 86 हजार 800 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो देश में 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत इसी आयुवर्ग के 17 लाख, 84 हजार, 869 नागरिकों को अबतक टीका लगाया जा चुका है।
इतने हेल्थ केयर वर्कर्स ने लगाए टीके
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो आज सुबह 8 बजे तक कुल 95 लाख 39 हजार 865 लोगों को पहली खुराक, जबकि 64 लाख 61 हजार 868 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 1 करोड़ 39 लाख 33 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 77 लाख 21 हजार 853 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़ 50 लाख 47 हजार से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 63 लाख 72 हजार 579 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़ 36 लाख 24 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 48 लाख 20 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह रहा आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 45 लाख, राजस्थान में 1 करोड़ 13 लाख, यूपी में 1 करोड़ 8 लाख और गुजरात में 1 करोड़ 5 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 30 लाख, पुड्डुचेरी में 1.75 लाख, लद्दाख में 82 हजार, लक्षदीप में लगभग 20 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 64 लाख, आंध्र प्रदेश में 72 लाख, ओडिशा में 61 लाख, केरल में 79 लाख, कर्नाटक में 1.04 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.29 लाख, मेघालय में 3.42 लाख, त्रिपुरा में 13.93 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.76 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
9 मई दोपहर 12 बजे तक लगाई वैक्सीन का 41 प्रतिशत 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को, 46 प्रतिशत 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को, 8.6 प्रतिशत 30 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को और 4.4 प्रतिशत 18 से 30 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को लगाई गई हैं।
इन दस राज्यों को मिली 66.78% वैक्सीन
देशभर में कुल वैक्सीन की 66.78% डोज 10 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.54%), राजस्थान (8.27%), उत्तर प्रदेश (8.14%), गुजरात (8.02%), पश्चिम बंगाल (7.02%), कर्नाटक (6.19), मध्य प्रदेश (5.07), केरल (4.68%), बिहार (4.54%) और आंध्र प्रदेश (4.31%) शामिल हैं।
बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ
बीते 24 घंटों में 3 लाख 86 हजार 404 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें से 10 राज्यों से कुल 75.75% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र (82,266), उत्तर प्रदेश (34,721), केरल (27,456), कर्नाटक (34,881), तमिलनाडु (23,110), दिल्ली (20,160) और पश्चिम बंगाल से (18,243) शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें, देशभर में अबतक कुल 30 करोड़ से अधिक टेस्ट हो चुके हैं, जिसका कुल पॉजिटिविटी रेट 7.29% हैं।
जानकारी के लिए बता दें, देशभर में अबतक कुल 30 करोड़ से अधिक टेस्ट हो चुके हैं, जिसका कुल पॉजिटिविटी रेट 21.64% हैं।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17.56 करोड़ वैक्सीन दी गईं
देश में अबतक 17 करोड़ 56 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। इसमें महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.77 करोड़+, उत्तर प्रदेश को 1.47 करोड़+, राजस्थान को 1.42 करोड़+, गुजरात को 1.42 करोड़+, पश्चिम बंगाल 1.20 करोड़+ और कर्नाटक को 1.09 करोड़+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 46 लाख से अधिक डोजों को अभी राज्यों को अगले तीन दिनों में दिया जाना है।
किस राज्य में कितनी खुराक उपलब्ध
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 8 लाख 78 हजार 330 खुराकें, महाराष्ट्र में 3 लाख 25 हजार 180 खुराकें, हरियाणा में 4 लाख 78 हजार, 795 खुराकें, मध्य प्रदेश में 4 लाख 57 हजार 114 खुराकें, झारखंड में 4 लाख 61 हजार 934 खुराकें, दिल्ली में 3 लाख 41 हजार 202 खुराकें, बिहार में 3 लाख 12 हजार 713 खुराकें और तमिलनाडु में 6 लाख 71 हजार 301 खुराकें फिलहाल उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 72 लाख से अधिक टीके उपलब्ध हैं।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है