देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
राजौरी। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, वह लगातार सीमा पार से गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड जवाब भी दे रही है। जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर भारतीय सेना ने मंगलवार का बड़ी कार्रवाई की है। राजौरी एरिया के उस पार गोलीबारी के दौरान करीब पांच पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया। यह सभी क्षति भारत की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान को हुई है।
आपको बता दें कि राजौरी और पुंछ इलाके में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार गोलीबारी जारी थी। इस बीच भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, जिसमें उनके जवान ढेर हुए हैं। सूत्रों की मानें तो देवा गांव के आस-पास पाक सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की कई पोस्ट भी तबाह की गई हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने उस इलाके में NLI Unit तैनात की हुई थी।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी कम करने के लिए 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए दो नए बॉर्डर बटालियन बनाने पर भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!