BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 16 की मौत

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 16 की मौतपटना । बिहार के विभिन्न भागों में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बिहार राज्य आपदा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वैशाली जिले में पांच, भोजपुर जिले में तीन, बक्सर और समस्तीपुर जिलों में दो-दो लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा, सारण, अररिया, पटना और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जून-सितंबर के महीनों में मॉनसून के दौरान बिजली गिरना सामान्य है, साथ ही गांवों में बांस और घास से बने घरों पर बिजली गिरने का जोखिम अधिक रहता है। पटना सहित बिहार के एक बड़े हिस्से में रविवार को भारी बारिश हुई। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More