BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

KASHMIR:सरकार का लक्ष्य POK को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना:केन्द्रीय मंत्री

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)की सरकार जम्मू-कश्मीर से धारा 370 (Article 370)हटाने के बाद अब अगला कदम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापिस भारत का हिस्सा बनाना है। इस बात की पुष्टि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh ) ने करते हुए कहा कि हमारा अगला अजेंडा PoK को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है। ऊधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट से चुनकर आने वाले जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994 में पी. वी. नरसिंह राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि अभी विश्व का रुख भारत के प्रति अनुकूल है। कुछ देश जो भारत के रुख से सहमत नहीं थे, अब वे हमारे रुख से सहमत हो गए हैं। सिंह ने कहा कि कश्मीर में आम आदमी मिलने वाले लाभों को लेकर खुश है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान में कश्मीर न तो बंद है और ना ही कर्फ्यू के साए में है, बल्कि वहां सिर्फ कुछ पाबंदियां लगी हुई हैं। देश विरोधी ताकतों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें जल्द उस मानसिकता को बदलना होगा कि वे कुछ भी करने के बाद बच नहीं पाएंगे। सिंह ने पत्रकारों से कहा कि हमें ऐसे बयानों (कश्मीर कर्फ्यू के साए में है और पूरी तरह से बंद है) की निंदा करने की जरूरत है। कश्मीर बंद नहीं है। वहां कर्फ्यू नहीं है। अगर कर्फ्यू होता तो लोगों को ‘कर्फ्यू पास’ के साथ बाहर निकलना होता। मंत्री ने बताया कि कश्मीर में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। एक कोशिश की गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डाले जाने लगा और फैसले की दोबारा समीक्षा करनी पड़ी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More