BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

KASHMIR LIVE: EU सांसदों की टीम आज लेगी कश्मीर के हालात का जायजा,डल झील भी जाएगी

श्रीनगर। यूरोपियन यूनियन के दो दर्जन से अधिक सांसद आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करने के लिए होटल से बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है। वे श्रीनगर जाएंगे। आपको बताते जाए कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को कमजोर करने के बाद किसी विदेशी दल का ये पहला कश्मीर घाटी दौरा है। इन सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात भी की थी। भारत में राजनीतिक दलों ने EU के इन सांसदों के कश्मीर दौरे का विरोध किया है।
LIVE अपडेट...
-EU सांसदों की टीम जम्मू-कश्मीर जाने के बाद दो हिस्सों में बंट जाएगी। इसमें पहली टीम राज्यपाल, एडवाइज़र्स से मुलाकात करेगी, इसके साथ ही चुने हुए प्रतिनिधियों से भी मुलाकात होगी। वह स्थानीय निवासियों और DC से मुलाकात करेंगे। दोनों ही टीम श्रीनगर की मशहूर डल लेक भी जाएगी।

 

मिली जानकारी के अनुसार, यूरोपीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज जम्मू-कश्मीर जाएगा। यहां पर ये सभी सांसद स्थानीय लोगों, अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। सभी सांसद दोपहर तक श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इन सांसदों का दल आज रात कश्मीर में ही रुकेगा, जिसके बाद बुधवार को इनकी दिल्ली वापसी होगी। आपको बताते जाए कि सोमवार को करीब 27 EU सांसदों ने पीएम मोदी और NSA अजीत डोभाल से मुलाकात की। यूरोपीय सांसदों को जम्मू-कश्मीर जाने की अनुमति देने का भारत में राजनीतिक विरोध हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार के इस निर्णय पर सवाल खड़े करते हुए लिखा कि EU के सांसदों को जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत है, लेकिन भारत के नेताओं या सांसदों को जाने नहीं दिया जा रहा है। इस बात में काफी कुछ गलत है।

राहुल गांधी के अलावा अन्य राजनीतिक दल, यहां तक की भारतीय जनता पार्टी के सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट कर भारत सरकार के इस निर्णय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, NSA अजीत डोभाल से मुलाकात करने के बाद EU सांसद बीएन डन ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें अनुच्छेद 370 के बारे में विस्तार से बताया है। हम फिर भी ज़मीन पर जाकर वहां के हालात देखना चाहते हैं। हम सिर्फ चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित हो जाए।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More