देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreबेंगलुरू। कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा सरकार में तीन उपमुख्यमंत्री होंगे। राजभवन की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की सलाह पर गोविंद करजोले, सी.एन. अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सवादी को उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।
राज्यपाल ने अन्य 14 मंत्रियों को विभाग भी आवंटित कर दिए हैं। विभागों का आवंटन 21 अगस्त को 17 मंत्रियों के शपथ लेने के एक सप्ताह बाद किया गया है।
येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 29 जुलाई को उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित