देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। जो कि अनुचित है। ब्राह्मणों का उत्पीड़न बसपा सहन नहीं करेगी। ब्राह्मणों का मान सम्मान जो छीन लिया गया है, उसे वापस दिलाने के लिए बसपा हर संभव प्रयन्त करेगी।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनेगी। प्रदेश में बसपा सरकार आने पर ब्राह्मणों के मान सम्मान का खयाल रखा जाएगा और प्रदेश का विकास प्राथमिकता होगी। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचने से पहले बसपा महासचिव ने बांकेबिहारी का आशीर्वाद लिया। मिश्रा ने बांकेबिहारी का आशीर्वाद लेकर पार्टी की जीत की कामना की।
बहुजन समाज पार्टी ने 2007 की तर्ज पर एकबार फिर ब्राह्मणों को जोड़ने का एलान किया है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा को दी गई। बसपा पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन कर रही है। खासतौर पर जिस तरह ब्राह्मण समाज प्रताड़ित और आतंकित है। इसके लिए उनके बीच जाकर उनकी बात सुन रहे हैं। उनका मान, सम्मान छीन लिया गया है, उसको वापस दिलाने के लिए ही इस तरह के सम्मेलन किए जा रहे हैं।
विदित हो विधानसभा चुनाव 2022 में सत्ता हासिल करने के लिए सभी राजनैतिक दल वोटरों को लुभाने में जुट गए हैं। बहुजन समाज पार्टी ने 2007 की तर्ज पर एकबार फिर ब्राह्मणों को जोड़ने का एलान किया है।
इसकी जिम्मेदारी पार्टी महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा को दी गई। मिश्रा ने अयोध्या में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के साथ अपने अभियान की शुरूआत की और शनिवार को गोवर्धन में इसी सम्मेलन को संबोधित करने सतीशचंद्र मिश्रा शनिवार को पहुंचे थे। इससे पूर्व मिश्रा ने ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद मिश्रा का काफिला गोवर्धन के लिए रवाना हो गया।
अयोध्या में भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर सूबे की सत्ता तक पहुंचने की जिम्मेदारी कंधों पर उठाते हुए बसपा महासचिव शनिवार सुबह ठा. बांकेबिहारी की शरण पहुंचे। राम के साथ श्याम का आशीर्वाद लेकर ब्राह्मणों का समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से ब्रज पहुंचे मिश्रा ने कहा वे एकबार फिर 2007 के फार्मूले को दोहराते हुए ब्राह्मण-दलित समाज के जरिए सूबे की सत्ता में पहुंचने की तैयारी में जुटे हैं।
पूर्व शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा राम मंदिर निर्माण कराना ही नहीं चाहती। इच्छाशक्ति होती तो मंदिर बन गया होता। भाजपा को राम लला के नाम पर चुनावी नैया पार करनी है, इसलिए दान और चंदा एकत्र किया गया है। अब जागरूक ब्राह्मण इन रुपयों का हिसाब मांग रहा है, तो भाजपा नेता परेशान हो रहे हैं। इस जिले में गुंडा टैक्स लगता था, बसपा की सरकार ने गुंडा टैक्स समाप्त किया।
समाजवादी जैसे ही सत्ता में आई, फिर से गुंडागर्दी शुरु हुई। 100 डायल पुलिस चलाई तिराहे चौराहों पर टैक्स बसूली शुरु हो गई। इससे ऊपर जब सरकारी आई तो पुलिस का नम्बर 100 से बढ़ा कर 112 हो गया। जमकर लूट हो रही है।
सम्मेलन में बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बघेल, मंडल कॉर्डिनेटर दारासिंह आजाद, मंडल कॉर्डिनेटर गोरे लाल पूर्व जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, संघ रतन सेठी, डॉ ललित शर्मा, सत्य प्रकाश कर्दम, अनुराग दीक्षित आदि मोजूद रहे।













Related Items
पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने रक्षाबंधन पर बनाई भगवान जगन्नाथ की अद्भुत रेत मूर्ति
श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है
4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार: भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद