BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

KAMLESH TIWARI MURDER CASE : साध्वी प्राची ने मांगी सुरक्षा, कहा-तिवारी को जिहादियों ने मारा

हरिद्वार (उत्तराखंड)। फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने लखनऊ में हिंदू नेता कमलेश तिवारी की मौत के बाद अपनी जान को भी खतरे में बताया है। उन्होंने कहा कि तिवारी को जिहादियों (इस्लामिक आतंकवादियों) ने मारा।

हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में साध्वी ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सरकारों से खुद के लिए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा, आईएसआईएस से मुझे कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। मैं ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखती हूं और अब तक इस पर चर्चा नहीं की है। लेकिन कमलेश तिवारी की हत्या ने मुझे परेशान कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा, कुछ दिनों पहले कुछ अज्ञात व्यक्ति मेरे आश्रम में आए थे और मेरे बारे में पूछताछ कर रहे थे। मुझे लगता है मुझे सुरक्षा की जरूरत है। साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा जिहादियों को भारत में संरक्षण दिया जा रहा है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
साध्वी ने कहा, योगी सरकार को चाहिए कि वह इस बात की जांच करे कि कमलेश तिवारी की सुरक्षा क्यों हटाई गई और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि पूर्व हिंदू महासभा के नेता और हिंदू समाज पार्टी प्रमुख कमलेश तिवारी की लखनऊ में शुक्रवार को उनके घर स्थित कार्यालय में गला रेतने के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More