BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

KAMLESH TIWARI MURDER : तिवारी हत्याकांड के तार नागपुर से जुडे, ATS ने एक को पकड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हुई हत्या के तार नागपुर से जुड़ रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र एटीएस ने नागपुर से एक शख्स को हिरासत में लिया है। फिलहाल उस शख्स से पूछताछ की जा रही है।
कमलेश तिवारी की हत्या के बाद शनिवार शाम को सीतापुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवारवालों को मनाने में अफसरों के पसीने छूट गए। इससे पहले रविवार को परिवार की मुलाकात योगी आदित्यनाथ से कराने समेत नौ मांगों के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुआ।

वहीं कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है। इसी बीच मृतक कमलेश तिवारी के बेटे ने कहा है कि, ‘मुझे इस प्रशासन पर कोई विश्वास नहीं है। कमलेश के बेटे सत्यम तिवारी ने कहा है कि उन्हें नहीं पता है कि जो लोग पकड़े गए हैं उन्हीं लोगों ने पिता को मारा है या निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। उनकी जल्‍द ही पीड़‍ित परिवार से मुलाकात भी हो सकती है। वहीं लखनऊ के संभागीय आयुक्‍त मुकेश मेश्राम ने पीड़‍ित परिवार से मुलाकात की है और उन्‍हें सुरक्षा तथा उनके बड़े बेटे को आत्‍मरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार मुहैया कराने की बात कही है।
बता दे, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में शुक्रवार को कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। कमलेश तिवारी का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था। कमलेश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More