BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी की हुई संयुक्त बैठक

मथुरा। सपा जिला कार्यालय नरसी बिहार फेस तीन पर समाजवादी पार्टी एवं पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान भारतीय संविधान के शिल्पकार ओजस्वी लेखक अर्थशास्त्री भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार सिद्धार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने की।

राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि वर्तमान में जनता द्वारा अहसास किया जा रहा है कि भारत का संविधान खतरे में है। अंधविश्वास, जातिवाद, अपराध, अत्याचार और भ्रष्टाचार की आंधी ने कमज़ोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों में भय व्याप्त कर दिया है एवं पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन जन तक ले जाने का कार्य कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन जी ने कहा डा. आंबेडकर 20वीं सदी के श्रेष्ठ चितक, ओजस्वी लेखक व प्रखर वक्ता थे। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के निर्माण में डा. अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

देश के संविधान के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जसवीर सिंह सोनी सुरेश कुमार पाथरे, डॉ. बीके सिंह राजू माहौर, शिवकुमार यादव, ध्रुव पांचाल, साधना शर्मा, ओमवीर भरंगर, महेश शर्मा, दिनेश प्रधान मल्हू, सीमाकरण, दिनेश कुमार माहौर, सुरजीत सिंह,  दयाराम माहौर, दिनेश कुमार माहौर, रमेश चन्द्र कुशवाहा, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, भरत उपाध्याय, प्रेमपाल तोमर, उपदेश पाण्डेय आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More