BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

JNU : कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने मांगा कुलपति का इस्तीफा, आपराधिक जांच भी हो शुरू

नई दिल्ली। कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम (तथ्यान्वेषी दल) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का दौरा किया और अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी है। सौंपी गई रिपोर्ट में कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जेएनयू के कुलपति के इस्तीफे की मांग करने के साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू करने की मांग भी की है।

टीम ने कहा कि कुलपति एम. जगदीश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए और 27/01/2017 (नियुक्ति की तारीख) से अब तक की गई सभी नियुक्तियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच शुरू की जानी चाहिए। टीम ने आगे कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए अन्य सभी वित्तीय और प्रशासनिक फैसलों की भी जांच होनी चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया कि कुलपति, सुरक्षा सेवा प्रदान करने वाली कंपनी और हमलावरों के साथ मिलकर हिंसा करवाने वाले शिक्षकों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की जानी चाहिए। इसके अलावा टीम ने पांच जनवरी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा की घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की। टीम ने दिल्ली पुलिस आयुक्त और अन्य पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को छात्रों और शिक्षकों द्वारा आपातकालीन कॉल की गई थी, जिस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और प्रथम दृष्ट्या सबूतों के अनुसार, उन्होंने परिसर में आपराधिक तत्वों को सुगम बनाने का कार्य किया।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More