BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

JHARKHAND: अमित शाह ने जन आशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस पर बोला हमला और ये कहा

रांची। गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा है कि साल 2004-14 के बीच कांग्रेस को केंद्र में 10 साल सरकार चलाने का मौका मिला। 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस ने मात्र 55,200 करोड़ रुपए झारखंड को दिए थे।

मोदी जी ने 14वें वित्त आयोग में 1,45,345 करोड़ रुपए झारखंड को देने का काम किया। अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्षियों को परेशानी होने लगी। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संसद में इसके विरोध में वोट किया। यह बात गृहमंत्री अमित शाह ने जामताड़ा, झारखंड से 'जोहार में जन आशीर्वाद यात्रा' का शुभारंभ करते हुए कही।


शाह ने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में। जब हमने सर्जिकल की तो राहुल गांधी विरोध करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो प्रमाण मांगते हैं।JNU में भारत विरोधी नारे लगते हैं, तो वो उनके साथ जाकर खड़े हो जाते हैं, अब तय कर लो और देश की जनता को बताओं की आप किस दिशा में जाना चाहते हो।


गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो रही है। ये यात्रा तीन चरणों में झारखंड की सभी विधानसभाओं में घूमेगी और राज्य में फिर एक बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की रघुवर जी जन आशीर्वाद लेकर निकले हैं, ऊपर मोदी जी की सरकार आपने बनाई है।  यहां भी दोबारा रघुवर दास जी की सरकार बना दीजिए, ये दोनों सरकारें मिलकर झारखंड को नंबर 1 प्रदेश बना देंगी।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More